spot_img
spot_img
spot_img

छुट्टी के बाद छात्र से ये काम करा रहे थे मास्टरजी, फिर जो DC ने किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भवनाथपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी में छुट्टी के बाद दूसरी कक्षा के एक छात्र से सिर और पैर दबवाने के मामले में DC शेखर जमुआर ने सख्त कदम उठाया है। इल्जाम है कि बच्चे से यह काम इसी स्कूल के टीचर धीरेंद्र पाल और बबन सिंह करवा रहे थे। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी शिक्षक धीरेंद्र पाल और बबन सिंह नियमित शराब पीकर स्कूल आते थे और पढ़ाई में रुचि नहीं दिखाते थे। साथ ही, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एखलाख अंसारी की भी लापरवाही सामने आई।

DC के आदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने दोषी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजा, लेकिन जवाब न मिलने पर DC शेखर जमुआर ने धीरेंद्र पाल को कार्यमुक्त कर दिया। बबन सिंह को निलंबित करते हुए मुख्यालय मझिआंव में भेजा गया है। वहीं प्रधानाध्यापक एखलाख अंसारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। DC ने कहा कि जिले में किसी भी स्तर पर अनियमितता को सहन नहीं किया जायेगा, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...