RANCHI : एक लंबे समय के बाद रांची सेंट्रल जेल से निकले पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का जोरदार स्वागत किया गया। उनके आज जेलसे बाहर निकलने की खबर पाकर उनके सैकड़ों कार्यकर्ता और उन्हें चाहने वाले जेल गेट पर पहुंचे। रांची युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा और विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी तादाद में जेल गेट पहुंचे लोगों ने उनका स्वागत बैंड बाजे और ढोल -नगाड़े के साथ हुआ। जमकर आतेसबाजी हुई। खेलगांव स्टेडियम में उनके सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि लंबे अरसे से इंतजार था, आज महालया है, मां दुर्गा की असीम कृपा से बड़कागांव की जनता की तपस्या और संघर्ष की जीत हुई। अंबा ने कहा उनके पिता देवतुल्य है मेरे पिता एक बार फिर से जनता की आवाज को फिर से बुलंद करेंगे। रोहित सिन्हा ने कहा कि “न्याय में देरी न्याय से वंचित है” और सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। योगेंद्र साव को बेवजह मामलों में फंसाने का काम किया गया।
इसे भी पढ़ें :कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से दो छात्राएं गायब… देखें
इसे भी पढ़ें :शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं
इसे भी पढ़ें :JioMart ने शुरू की एक महीने की फेस्टिवल सेल, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक छूट
इसे भी पढ़ें :नगर परिषद की गाइडलाइन का सभी पूजा पंडालों को करना होगा पालन
इसे भी पढ़ें :मील का पत्थर साबित होगी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी : CM HEMANT SOREN






