spot_img

शांति और सौहार्द के संकल्प के साथ गूंजे त्योहारों के स्वर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व की उल्लासमयी आहट के साथ ही प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को समाहरणालय भवन के सभागार में DC शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को सम्पन्न कराने पर मंथन हुआ। बैठक का शुभारंभ DC एवं SP के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने जिले में शांति और भाईचारे को बनाये रखने की अपील की। विभिन्न प्रखंडों से आये शांति समिति के सदस्यों ने अतीत की यादें साझा करते हुये कहा कि गढ़वा ने हमेशा सभी त्योहारों को मिल-जुलकर, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया है।

शांति के रंग में रंगे त्योहार

बैठक में निर्णय लिया गया कि त्योहारों के दौरान विद्युत, स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। फायर स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा जायेगा और नगर परिषदों को सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये हैं। रामनवमी पर्व के दौरान मांस और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे धार्मिक आस्था को सम्मान मिले। वहीं, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार DJ पर पूरी तरह रोक लगाई गई है, जिसके स्थान पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों और साउंड सिस्टम के उपयोग की अनुमति होगी।

सावधानी और सतर्कता के साथ पर्व की तैयारी

पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने सभी से अपील की कि किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या आला अधिकारियों को दें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की पैनी नजर रहेगी और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। रामनवमी के जुलूस के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण को प्राथमिकता दी जायेगी। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जिससे श्रद्धालु निर्बाध रूप से शोभायात्रा में शामिल हो सकें।

भाईचारे और सौहार्द की अपील

बैठक के अंत में DC और SP एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी को रामनवमी, ईद और सरहुल की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुये आपसी प्रेम और सौहार्द बनाये रखने का संदेश दिया। शांति समिति के सदस्य भी इस संकल्प के साथ लौटे कि वे समाज में समरसता और एकता के संदेश को और अधिक मजबूत करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...