spot_img

समाजसेवी ने बांटे कुर्ते ओढ़ाई सम्मान की साड़ी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड मुख्यालय स्थित साहू भवन, सीएल बंगला परिसर आज सेवा, संस्कार और सम्मान का साक्षी बना। आंगन में सजी कुर्सियां, चेहरे पर मुस्कान और माहौल में अपनापन, जैसे पूरा चौपारण एक परिवार बनकर जुटा हो। समाजसेवी चेतलाल प्रसाद साहू ने बजरंग दल, आरएसएस और एकल विद्यालय से जुड़े आचार्यों के बीच कुर्ता ड्रेस का वितरण किया। वहीं एकल विद्यालय की ओर से महिला कार्यकर्ताओं और आचार्य दीदी को साड़ी एवं गणवेश भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये चेतलाल प्रसाद साहू ने कहा कि जो लोग शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। उन्होंने विशेष रूप से एकल विद्यालय के आचार्यों की सराहना करते हुये कहा कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की ज्योति जलाकर वे समाज निर्माण की मजबूत नींव रख रहे हैं। इस आयोजन में स्थानीय समितियों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर उमेश बारवाल, हिमांशु सोनू साहू, बबलू साहू एवं शेखर गुप्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम में एकल विद्यालय की आचार्य संच प्रमुख नंद केसरी देवी सहित रिंकू देवी, दिव्या कुमारी, रेखा देवी, मुन्नी कुमारी, सविता देवी, इंदु देवी, करीना देवी, शोभा देवी, बबीता देवी, सुमित देवी, झरोखा देवी, पार्वती देवी, नमंति देवी एवं देवंती देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। साड़ी और गणवेश पाकर आचार्य दीदियों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...