Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के बीरबंधा पंचायत के नवादोहरी टोला में रहनेवाले मुसहर परिवारों के बीच कंबल बांटे गये। कड़ाके के इस ठंड में कंबल पाकर मुसहर परिवारों के चेहरे खिल उठे। ये कंबल प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण द्वारा बांटे गये। उन्होंने संबंधित डीलर को मुसहर परिवारों को अनाज देने का भी निर्देश दिया। मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार, अंचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारती, बीरबंधा पंचायत का मुखिया प्रतिनिधि अजय ठाकुर, पंचायत सचिव रूपा कुमारी, रोजगार सेवक धर्मेंद्र पाठक, बीपीओ रंजीत कुमार, कनीय अभियंता अरुणदेव सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थें।
इसके पूर्व प्रखंड सभागार में भी एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास से संबंधित मसले पर चर्चा की गई। वहीं, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर जोर दिया गया। बैठक में सभी प्रखंड कर्मी एवं मुखिया मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…






