Ranchi : जेल के अंदर से बादशाहत चलाने वालों पर नकेल कसने के मकसद से आज रांची सेंट्रल जेल में छापा पड़ा। रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा और SSP किशोर कौशल के नेतृत्व में भोरे-भोर रेड हुई। जेल के अंदर खलबली मच गई। छापामारी टीम में SDO दीपक दुबे, सिटी SP शुभांशु जैन और DSP एवं इंस्पेक्टर स्तर के कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। वहीं कई थानों के थानेदार और बड़े तादाद में पुलिस बल तैनात थे। कुछ माह पहले रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के भीतर 150 से भी ज्यादा मोबाइल सिम एक्टिव पाये जाने की बात सामने आई थी। तब यह बात भी सामने आई थी कि जेब गर्म हो तो अंदर कोई दिक्कत नहीं। वर्तमान में जेल में निलंबित IAS पूजा सिंघल, रांची के पूर्व DC छवि रंजन, अमित अग्रवाल, पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी और बच्चू यादव सहित PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप और कई बड़े अपराधी-नक्सली और गैंगस्टर बंद हैं।
सूत्रों के अनुसार, जेल में छापामारी के दौरान पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा। वहीं जेल के अंदर हर वार्ड में ताकाझांकी की, वहीं कुछ छोटे-बड़े बदमाशों को अपने अंदाज में हड़का भी गये।
इसे भी पढ़ें : बिहार के 25 जिलों में अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
इसे भी पढ़ें : Breaking : लालू परिवार पर ED की बड़ी कार्रवाई, देखें क्या है मामला
इसे भी पढ़ें : कमिश्नर समेत 18 IAS अधिकारियों के तबादले…देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 3 लाख में हुआ था भाई की मौ*त का सौदा, कैसे हुई थी शूटरों से डील… जानें








