Ranchi : रांची की तपती सड़कों पर दोपहर की धूप लावा बनकर बह रही थी, तभी दूर क्षितिज में कुछ बादल उम्मीद की चादर बुनने लगे थे। झारखंड में, डाल्टनगंज से लेकर चाईबासा तक, धरती गर्म हवाओं से तड़प रही थी। कहीं 40.4°C तो कहीं 39.3°C, जैसे सूरज अपनी पूरी ताकत झोंक चुका हो। लेकिन इस जलते हुये मौसम की कहानी अब एक नया मोड़ लेने जा रही है। मौसम केंद्र रांची से आई खबर ने जैसे एक ठंडी सांस दी है, राहत की बारिश आने को है, और वो भी गरज के साथ। 7 से 10 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं। उत्तर-पूर्वी झारखंड की फिजाओं में गर्जना की आहट है। तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी, वहीं, कहीं-कहीं ठनका गिरने की भी आशंका है। 8-9 अप्रैल को राज्य का दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्से में हल्की-फुल्की बारिश होगी। यह धरती के लिये कोई सुकून भरा नगमा होगा। 10 अप्रैल को पूरे राज्य पर मौसम का जादू छा जायेगा। हवाएं तेज होंगी और 40 से 50 किमी की रफ्तार हवा चलेगी।
इसे भी पढ़ें :वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
इसे भी पढ़ें :7 नेताओं ने पार्टी छोड़ी, CM किसी से नहीं मिले…
इसे भी पढ़ें :एक साथ 86 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता









