spot_img
spot_img

रतनपुर में कलशों की ध्वनि से गूंज उठा आकाश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : जब 501 श्रद्धालुओं की टोलियों ने माथे पर कलश रखकर गाजे-बाजे संग कदम बढ़ाये, तो रतनपुर की गलियां देवीमय हो उठीं। श्री श्री 1008 देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने किया, जिन्होंने यज्ञ को “भारतीय संस्कृति की आत्मा” बताया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ हुई और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर सेलहारा नदी तक पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य धनंजय पांडेय ने जल भरण कराया। इसके पश्चात कलश पुनः यज्ञ मंडप में विधिवत स्थापित किया गया। यज्ञ कथा की अमृत वर्षा करेंगे अयोध्या धाम से पधारे रामजी शास्त्री, जिनके प्रवचन से जन-जन को भक्ति की अनुभूति होगी। विधायक मनोज यादव ने अपने संबोधन में कहा, यज्ञ केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, यह हमारी परंपरा की जीवंत धड़कन है। जहां यज्ञ होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।” मौके पर मुखिया प्रतिनिधि महेश भुइयाँ, समिति सदस्य महेन्द्र यादव, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, डेबो मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, भाजपा नेता सुदेव यादव, रामसेवक यादव, मनीष सिंह, राकेश सिंह समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद थे। इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष महेश भुईयां, सचिव संजय रविदास, पूर्व मुखिया संतोष भुइयां, रंजीत भुइयां और समर्पित गांव वाले अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...