spot_img

सामान नहीं लेने पर दुकानदार की हत्या, उबला समाज, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna: एजेंसी से सामान नहीं लेने की बात पर हुई बहस के बाद किराना दुकानदार राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगभग 21 साल के राहुल के मारे जाने की फैली खबर के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये गुस्साये लोग खदेड़ कर तीन हमलावरों को धर दबोचा। तीनों की जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ पुल के पास हुई। हिंसक भीड़ ने बदमाशों के एक बुलेट में आग लगा दी। इस कांड में शामिल दो अन्य अपराधी एक बाइक से वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। वारदात के बाद लोगों में बहुत गुस्सा है। इल्जाम है कि राहुल को गोली मारने में एक नामी गिरामी कंपनी का एजेंसी लेने वाले एक शख्स बंटी भी शामिल है। उसके साथ चार अन्य लोग भी थे। पांचों अलग-अलग दो बाइस से वहां पहुंचे थे। इल्जाम है कि एजेंसी से सामान ना लेने से बंटी खफा था। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...