इंदौर : कई दिनों से ऐटम्स मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि पार्लर में कई दिनों से जिस्मफरोसी का धंधा चल रहा था, जिसकी जानकारी गुप्त तरीके से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर ऐटम्स मसाज पार्लर से 11 लड़के और 12 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी जब्त की है।
धंधे में विदेशी लड़कियां भी शामिल
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियों में कुछ विदेशी भी है। इस धंधे में थाईलैंड की लड़कियों को भी शामिल किया गया था, जिन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा जल्द हो सके। खास बात यह है कि ऐटम्स मसाज पार्लर पुलिस थाने से चंद कदम दूर था और वहां इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं। सेक्स रैकेट के मामले का पर्दाफाश होने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच में जुट गई है।
Read More : 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया पंचायत सचिव
Read More : 500-500 रुपये की गड्डियों में आग लगाकर ताप गया, हंसकर कहा…
से












