Giridih : गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में रहनेवाले मुन्ना मंडल और उमेश मंडल के घरों में डाका डालने मेंं शामिल 7 डकैतों को पुलिस ने अरेस्ट कर लेने का दावा किया है। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां, 6 मोबाइल फोन, बिना नंबर की एक अपाची बाइक और लूट के 2900 रुपये मिले। ये डकैती बीते 1 मई को हुई थी। इस सनसनीखेज कांड का खुलासा करने के लिये गिरिडीह SP ने एक स्पैशल टीम बनाई थी। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से संभावित ठिकानों पर छापामारी कर सात बदमाशों को धर दबोचा। इनके नाम राजु मंडल उर्फ हरिनन्दन मंडल (सरैयाहाट, दुमका), गोपाल यादव (डुमरिया, नारायणपुर, जामताड़ा), मोतिउल रहमान (भोगतिया लोहारी, गांडेय), माजीद अंसारी (दिघारी, नारायणपुर), आसिफ अंसारी (पोखरिया, नारायणपुर), नाजिर अंसारी (बदरचुआ, नारायणपुर) एवं सलाउद्दीन अंसारी (सूब्दूडीह, कर्माटांड, जामताड़ा) बताये गये। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पकड़े गये ज्यादातर बदमाश दागी किस्म के हैं, इनका पुराना इतिहास भी बहुत बढ़िया नहीं है।
इसे भी पढ़ें : Breaking : गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, ये होंगे शामिल
इसे भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई, 18 नक्सली ढेर…
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : रक्षा मंत्री ने ‘X’ पर किया पोस्ट
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो










