Ranchi : यूनियन बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन झारखंड (AIBEA) का द्वितीय त्रैवार्षिक राज्य सम्मेलन आगामी 10 जनवरी को दिन के 10 बजे से होटल कांटिनेंटल रिट्रीट, विष्णु गली मेन रोड, रांची में होगा। सम्मेलन का उद्घाटन AIBEA के उपाध्यक्ष कॉम. एन. शंकर एवं महामंत्री तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भूतपूर्व वर्कमैन डायरेक्टर करेंगे।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में नियन बैंक ऑफ इंडिया, पटना अंचल के प्रमुख गामी गुना नन्द, रांची के क्षेत्रीय प्रमुख आलोक कुमार, धनबाद के क्षेत्रीय प्रमुख दीप माला लकड़ा मौजूद रहेगी।
सम्मेलन में AIUBEA/AIBEA के राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय पदाधिकारी भी भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से AIUBEA के कार्यकारी अध्यक्ष कॉम. टी. रविन्द्र नाथ, आंध्र प्रदेश AIBEA एवं महामंत्री कॉम. वी. उदय कुमार, उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव कॉम. पी. के. माहेश्वरी, तेलंगाना के महामंत्री कॉम. सामद खान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के महामंत्री कॉम. देवेंद्र खरे,पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष कॉम. विजय प्रसाद, बिहार यूनियन बैंक AIBEA के महासचिव कॉम. अजय कुमार सिंह, बिहार के अध्यक्ष कॉम. रविन्द्र पांडेय, उप-महामंत्री कॉम. AMJESH कुमार, वरीय उपाध्यक्ष कॉम. निशिकांत, उड़ीसा के महामंत्री कॉम. ए. सुधीर, दिल्ली के महामंत्री कॉम. पवन गर्ग, इंडियन बैंक झारखंड (सम्मेलन के सभापति) कॉम. शशिकांत भारती, झारखंड यूनियन बैंक अधिकारी संगठन के महामंत्री कॉम. ज्योतेत्नेश्वर पांडेय, NOBO के उपाध्यक्ष कॉम. कृष्णा कुमार एवं कॉम. अंजनी सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहेंगे।
मुख्य मुद्दे
सम्मेलन में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जायेगा, जिनमें बैंकों में बढ़ते NPA और प्रभावी वसूली संसाधन व नीतियां, कॉर्पोरेट यूनियनों का बढ़ता दायरा, निजीकरण की नीतियां और जनहित में बैंकिंग, हाल में घोषित चार श्रम कानून, सभी वर्गों में नियुक्ति न किये जाने की सरकारी मंशा जैसे मुद्दे शामिल हैं। वहीं, सम्मेलन में अगले तीन वर्षों के लिये संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा, जो बैंक, कर्मचारियों और देशहित में कार्य करेगी।




