RAMGARH : रामगढ़-बोकारो मेन रोड NH-23 के कोठार में सोमवार को ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार अहमद अंसारी (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों के सहयोग से घायल अहमद अंसारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर तेजी से भागने लगा। लोगों की सूचना पर बाजार टांड़ के पास ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। सूचना पर मृतक के परिजन रामगढ़ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
Read More : बिहार में एक हफ्ते और बढ़ा lockdown, जानें इस बार की नई गाइडलाइन
लोगों ने ट्रक ड्राइवर को किया पुलिस के हवाले
भाग रहे ट्रक चालक को रामगढ़ में लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान रालोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष सह शांति समिति सदस्य उमेश कुशवाहा और जरियो मुखिया तौफीक अंसारी ने लोगों को समझा कर ड्राइवर रंजीत को पुलिस के हवाले कर दिया।
Read More : बेरमो में पुलिया के नीचे मिला 15 किलो का केन बम, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज




