spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महज दो घंटे में कांड का खुलासा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण में मेडिकल वैन लूटकांड का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा कर लिया। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई वैन, नकदी, मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल की गई ब्रेज़ा कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, समस्तीपुर के रूपेश कुमार अपनी वैन (BR 01GL-8677) से पटना से रांची मेडिकल सामान लेकर जा रहे थे। 15 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे चौपारण घाटी के पास अपराधियों ने वैन को ओवरटेक कर रोका, मारपीट की और ₹21,300 कैश व मोबाइल लूट कर फरार हो गये। घटना के बाद SP के निर्देश पर बरही SDPO अजित कुमार विमल की अगुवाई में बनी टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुये दो घंटे में काली ब्रेज़ा (JH02BT-7723) समेत तीनों अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों में दशवम् कुमार, राहुल दास और अरविन्द चौधरी शामिल है। पुलिस ने सख्त लहजे में कहा है कि जिले में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। लूट और डकैती पर लगाम लगाने के लिए अभियान तेज़ किया गया है।

इसे भी पढ़े:कब है दीपावली? 20 या 21… एक क्लिक में जानें सभी जरूरी डेट…

इसे भी पढ़े:बिहार में भाजपा के सहयोगी दल ने दिखाये बगावती तेवर, उतार दिये उम्मीदवार

इसे भी पढ़े:राजधानी रांची में गाड़ी चलाने वाले सावधान! जानें क्यों…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...