Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के पेलवाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ हो रहा है। बालू माफियाओं का इतना दबदबा और जलजला है कि उन्हें रोकने, टोकने और धरने वाला कोई नहीं। दिन-रात ट्रैक्टर और हाईवा गाड़ियों की आवाजाही से नदी किनारे धूल उड़ते रहती है। स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि बालू माफियाओं में किसी का कोई डर-भय नहीं रह गया है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इन बातों से अनजान है। लगातार हो रहे अवैध खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जलस्तर गिरता जा रहा है, पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है, मगर बालू माफियाओं की लालच भरी नजरें सिर्फ मुनाफे पर टिकी हैं।




