Bihar : बिहार के सिंघम कहे जाने वाले चर्चित IPS शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया। 2006 बैच के IPS शिवदीप लांडे वर्तमान में पुर्णिया के IG थे। IPS शिवदीप लांडे ने कहा है कि वो बिहार में ही रहेंगे और यहां के लोगों की सेवा करते रहेंगे। अपने इस्तीफे की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। पोस्ट के जरिये उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी आगे की क्या प्लानिंग है। खबर है कि दो हफ्ते पहले ही IPS शिवदीप पांडे ने पूर्णिया IG के रूप में उन्होंने योगदान दिया था। तिरहुत जैसे बड़े इलाके से उन्हें पूर्णिया भेजा गया था। बिहार में एक माह के अंदर यह दूसरा मामला है जब कोई IPS अधिकारी ने नौकरी से इस्तीफा दिया है। कुछ दिन पहले लेडी सिंघम के नाम से मशहूर IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने भी निजी कारणों से इस्तीफा सौंप दिया था। खबर है कि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। काम्या मिश्रा लंबी छुट्टी पर चली गई है।
सोशल मीडिया पर ये बातें लिख तहलका मचा दिया
IPS शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पर वर्दी में तिरंगे को सलामी देते हुये तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि “मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है, परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी। सिंघम कहे जाने वाले शिवदीप लांडे का इस्तीफा स्वीकार होगा या कोई रास्ता निकाला जायेगा, इस बिंदु पर जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें सामने आ रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय लेडी सिंघम काम्या मिश्रा के इस्तीफे पर 45 दिनों में फैसला नहीं कर सका है।
काम्या मिश्रा लंबी छुट्टी पर गई
दरभंगा की ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने बीते माह 5 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दो महीने बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार के द्वारा IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर नही किया गया है। SP काम्या मिश्रा लंबी छुट्टी पर चली गई है। इस्तीफे का आवेदन देने के बाद उन्होंने कहा था वे अपने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा देकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही है और इस्तीफा स्वीकार होने का इंतजार कर रही है।







