spot_img

आफत की बारिश, नदी-नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : झारखंड में जहां-तहां जोरदार बारिश हो रही है। पलामू में गुजरे 12 घंटे से लगातार मूसलधार बारिश हो रही है। नतीजा, सड़कें समंदर बन गईं और कई घरों में पानी घुस गया। खासकर निचले इलाकों में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। कोयल, औरगा और अमानत नदियां उफान पर हैं। कई जगहों पर नदी का पानी मुख्य सड़क पर आ गया है। मेदिनीनगर के नावाटोली, पहाड़ी मोहल्ला, हनुमान नगर और पोखराहा जैसे इलाकों में दर्जनों घर डूब गये हैं। बारिश का असर इतना जर्बदस्त रहा कि पुलिस लाइन के पास एक कार पानी में बह गई। पलामू सांसद विष्णुदयाल राम के घर में भी पानी घुस गया। डालटनगंज-किशुनपुर-पाटन रोड बंद है। हनुमान नगर के लोगों ने घरों में पानी भरने के विरोध में कुछ देर के लिये सड़क जाम कर दी। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया।

स्कूल दो दिन बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर

DC समीरा एस ने बुधवार और गुरुवार को सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं, गुरसूति नदी के पुल पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है। हाईलेवल कमेटी की बैठक में DC, SP और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बारिश को देखते हुये पलामू पुलिस ने 112 और 7070452955 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SP रीष्मा रमेशन ने मीडिया से कहा, किसी भी मुसीबत में तुरंत संपर्क करें, पुलिस मदद को तैयार है।

सोन नदी में मंडराया बाढ़ का खतरा

मोहम्मदगंज में भीम बराज के 38 गेट खोले गये। 2.7 लाख क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया, जिससे दोनों किनारों पर पानी लबालब हो गया है। बाणसागर जलाशय और रिहंद डैम भी खतरे के निशान पर हैं। बाणसागर से 1.10 लाख और रिहंद से 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हुसैनाबाद क्षेत्र में सोन नदी पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मछली पकड़ने, तैरने या टीले पर रहने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी और झारखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से सोन नदी में कभी भी बाढ़ का रूप आ सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...