Kohramlive : वित्तीय वर्ष 2025-26 के झारखंड बजट को लेकर विशेषज्ञ और आम जनता से सुझाव और राय-मशविरा लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। CM हेमंत सोरेन ने आवासीय कार्यालय से अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप को लॉन्च किया, ताकि जनहित में संतुलित और बेहतर बजट तैयार हो सके। इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।
प्रस्तावित बजट पर अपने बहुमूल्य सुझाव देने के लिये मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाकर अबुआ बजट एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एक प्रक्रिया से गुजरते हुये अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। वहीं, एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन की सारी प्रक्रिया दी गयी है। वहीं, https//finance.jharkhand.gov.in/budgetvichar पर जाकर अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने सुझाव दे सकते हैं। 17 जनवरी तक सुझाव दिया जा सकता है। इस बार तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये 1,28,900 करोड़ का झारखंड बजट तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पेश किया था। इसमें कृषि कर्ज माफी की सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया गया था। वहीं, अबुआ आवास पर फोकस किया गया था। इस बार सरकार का पूरा ध्यान मंईयां सम्मान योजना पर है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो








