Garhwa(Nityanand Dubey) : गोवावल में भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की चर्चा हुई। नियमानुसार तीन नामों पर सहमति बनी, जिन्हें भाजपा झारखंड प्रदेश को भेजा जायेगा।
मुख्य अतिथि एवं जिला मीडिया प्रभारी सह मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा की विश्वव्यापी सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से संपन्न होता है। उन्होंने बताया कि 17 से 19 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।दावेदारों में से तीन नामों को प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जायेगा, जहां उनकी सक्रियता और संगठन में भूमिका के आधार पर निर्णय लिया जायेगा। इसके बाद 17 से 19 मार्च के बीच नामांकन, वोटिंग प्रक्रिया अथवा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद 21 से 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
बैठक में भाजपा नेता सत्येन्द्र कुमार तिवारी, अरविंद धर दुबे, ब्रजेश धर दुबे, राकेश उरांव, अरुण पांडेय, मंदीप विश्वकर्मा, संजीव तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी, पंकज तिवारी, सिकेन्द्र चौधरी, बुद्धि नारायण चौधरी, राहुल तिवारी, सुनेश पासवान, सुबोध कुमार, बालजी चौहान, धीरेन्द्र पाण्डेय, यदुनंदन चंद्रवंशी, अरविंद कुमार दुबे, बसंत कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।








