spot_img
spot_img
spot_img

कलम की ताकत ने दिखाया दम, मैदान-ए-जंग में रहा जलवा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्लॉक ग्राउंड में उतरे कलम के सिपाही और कानून के रखवालों के बीच हुये रोमांच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में पत्रकार इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुये प्रशासन इलेवन को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। CSCA के बैनर तले खेले गये मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में प्रशासन इलेवन ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 83 रन बनाये, वहीं पत्रकार इलेवन ने 7 ओवर में 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पत्रकार इलेवन ने 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरही DSP अजीत कुमार विमल की कप्तानी वाली प्रशासन इलेवन ने संयमित शुरुआत की। थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुये 31 रनों की तूफानी पारी खेली। श्रवण पासवान ने भी अहम रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक 83 रन तक पहुंचाया। वहीं, पत्रकार इलेवन की ओर से गेंदबाजी में कृष्णा पासवान ने कहर बरपाते हुये 3 अहम विकेट झटके। वहीं किशोर कुमार राणा ने सटीक लाइन-लेंथ से 2 विकेट निकालकर प्रशासन की रनगति पर ब्रेक लगा दिया। 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार इलेवन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाये। अनुज सोनी (बरही) और राहुल राणा ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाते हुये गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। रही-सही कसर राजदेव गुप्ता की प्रभावशाली बल्लेबाजी ने पूरी कर दी। नतीजा, महज 7 ओवर में एकतरफा जीत हासिल कर ली।

MLA ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज यादव ने विजेता पत्रकार इलेवन और उपविजेता प्रशासन इलेवन को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुये कहा कि खेल आपसी सौहार्द, टीमवर्क और अनुशासन सिखाता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी तालमेल को मजबूत करते हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...