Kohramlive : कभी परदेस बैठे बेटे को मां का खत ताकत देता था, कभी प्रेमी की तस्वीर डाकिये के थैले में छुपी होती थी और कभी राखी की डोरी पार करके भाई तक पहुंचती थी। लेकिन अब इन सब पर ताला लग गया है। अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं की बुकिंग इंडिया पोस्ट ने रोक दी है। वजह, अमेरिका के नये कस्टम नियमों की धुंध और एयरलाइंस की असमर्थता है। मतलब साफ है अब न खत जायेगा, न दस्तावेज और न ही गिफ्ट पैकेट। ट्रंप प्रशासन ने 30 जुलाई को आदेश दिया कि 100 डॉलर से ऊपर के सामान पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य होगी। पर ड्यूटी वसूली की प्रक्रिया साफ नहीं, एयरलाइंस ने हाथ खड़े कर दिये। इंडिया पोस्ट ने 22 अगस्त को आये नोटिस की समीक्षा के बाद पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया। डाक विभाग ने भरोसा दिया है, जिनका पार्सल बुक हो चुका है, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया, उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा। ट्रंप प्रशासन का आदेश, और अमेरिकी कस्टम की उलझी प्रक्रिया ने न केवल बिजनेस को झटका दिया है, बल्कि परिवारों की भावनाओं को भी रोक दिया है। अब दिल्ली से न्यूयॉर्क तक जाने वाली चिट्ठी, राखी और तोहफे सब इंतजार में है, जब तक अमेरिका अपने नये नियम साफ नहीं करता, तब तक डाक का रास्ता बंद रहेगा।
अमेरिका के लिये डाक का रास्ता बंद, खत तक नहीं जा पायेंगे अब पार
Date:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...







