spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में रात में गुंडई करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर बीते 4 अक्टूबर को फायरिंग करने वाले गुंडों को पुलिस ने धर दबोचा। चार से पांच अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था। इस संबंध में डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। 17 अक्टूबर की देर रात करीब 12.30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वही अपराधी किसी नई वारदात को अंजाम देने के लिये अनगड़ा की ओर से BIT मेसरा के रास्ते गुजरने वाले हैं। हरकत में आई पुलिस ने रिंग रोड स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल के पास घेराबंदी कर दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चार संदिग्धों को दबोचा। तलाशी में दो लोडेड देशी पिस्टल और गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ में खुलासा हुआ, ये सभी कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह और कोयलांचल शांति सेना (K.S.S) से जुड़े हैं। इन युवकों ने स्वीकार किया कि वे शहर के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम करते हैं और धमकाने के लिये उनके प्रतिष्ठानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाते हैं। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने और तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से और गोलियां व वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किये गये। इनके नाम जितेश कुमार उर्फ पीटर (करमटोली अहीरटोली, लालपुर), संतोष मिश्रा उर्फ तीरू (केतारी बगान, बनेश्वर नगर), मयंक कुमार उर्फ रिषु महतो (मकचंद टोली), राजू महतो (मचकुंद टोली, चुटिया), प्रिन्स मिश्रा (संग्रामपुर बोड़या), सुमीत वर्मा उर्फ गोलू (बसई टोली चटकपुर), अभिषेक कुमार राम उर्फ गोलू (करगटोली अखड़ा) बताये गये। इनके पास से 2 देशी पिस्टल, 9 MM की 6 जिंदा गोलियां, 7.65 MM की 17 गोलियां, 4 मोटरसाइकिलें, 1 स्विफ्ट डिजायर कार एवं 8 मोबाइल फोन मिले। इस कांड का खुलासा करने में सदर DSP संजीव कुमार बेसरा, सदर थानेदार कुलदीप कुमार, मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास, खेलगांव के थानेदार अभिषेक राय एवं टेक्निकल सेल के शाह फैसल की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...