Kohramlive desk: सफेद रंग को स्टाइल करने में अक्सर लोग कतराते हैं। अगर सही तरीके से स्टाइल किया जाए तो हर रंग खिल सकता है।सफेद रंग को स्टाइल करने के लिए आप टीवी की इन बहुओं को फॉलो कर सकते हैं। ये लुक सिंपल और काफी अट्रैक्टिव हैं, जो समर सीजन के लिए परफेक्ट हैं। श्रद्धा आर्या से निधि शाह तक के कुछ बेहतरीन लुक्स 
सफेद रंग की प्रिंटेड साड़ी में एरिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस प्रिंटेट साड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग के ब्लाउज को कैरी किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने गोल्डन रंग की जूलरी पहनी है। लुक की बात करें तो ग्लोइंग मेकअप संग नग वाली बिंदी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ बन बनाया है।

श्रद्धा ने सफेद रंग के लहंगे में अपने लुक को शेयर किया था। नेट डिजायन वाले इस लहंगे पर गोल्डन रंग का गोटा लगा है। वहीं वी नेक ब्लाउज के साथ पफ्ड ब्लाउज है। लुक को एक्ट्रेस ने सिंपल रखा है। इसके साथ उन्होंने सफेद और गोल्डन रंग के ईयररिंग्स को पहना है। वहीं बालों की पोनीटेल और सिंपल मेकअप संग नग वाली बिंदी को लगाया है।

टीवी सीरियल अनुपमा की किंजल उर्फ निधि शाह रियल लाइफ से जुड़ी अपडेट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। उनके दीवानों को उनका हर एक लुक खूब पसंद आता है। सफेद रंग के सूट में किंजल का ये बेहद सिंपल और अट्रैक्टिव लुक है। अनारकली स्टाइल सूट में फुल स्लीव्स और खूले बालों में ये लुक काफी अच्छा लग रहा है। इसमें उन्होंने अपने मेकअप को काफी सिंपल रखा है।

टीवी सीरियल ईमली की सुंबुल तौकीर के लुक्स भी सिंपल औऱ प्यारे होते हैं। सफेद रंग के इस प्रिंटेड सूट में सुंबुल काफी अच्छी लग रही हैं। सिंपल स्टाइलिंग के लिए आप उनके लुक को फॉलो कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : भूल गए अकाउंट का Password ! तो Google करेगा मदद, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : इम्पलॉई ने सॉन्ग लिखकर दिया इस्तीफा, पढ़कर लोगों की उड़ गई नींद












