spot_img

DC को देखते ही गदगद हुये टोला-मोहल्ला के लोग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में छाई शीतलहरी से चिंतित DC नैंसी सहाय आज खुद तिलरा गांव के बिरहोर टोला, इचाक के चंपानगर और पदमा के रोमी गांव पहुंची। गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांट कर उनके दुख-दर्द को जाना-सुना। मौके पर मौजूद अपने मातहत अधिकारियों को हुक्म दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ इन गरीबों तक जरूर पहुंचे। शासन-प्रशासन का एक ही मकसद है कि किसी तरह गरीब-कमजोर तबके का भला हो जाये। गांव की कई गरीब महिलायें, बुजुर्ग से लेकर युवा तक इस कड़ाके के ठंड में कंबल पाकर गदगद हुये। बच्चों को चॉकलेट भी दी गई। सबने DC नैंसी सहाय को दुआयें देते हुये कहा कि इस ठंड के मौसम में इससे पहले कोई सरकारी बाबू नहीं आये। इनलोगों से DC ने कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। इस ठंड में नाहक बाहर निकलना अच्छा नहीं। प्रशासन उनकी मदद के लिये खुद उनके घरों तक आयेगा।

DC नैंसी सहाय ने बढ़ती ठंड को देखते हुये हर मुख्य चौक-चौराहे पर अलाव जलाने का निर्देश दिया। वहीं, लोगों से कहा कि इस कड़ाके की ठंड में ऊनी कपड़े पहनें। सिर, गर्दन, हाथ, और पैरों को ढककर रखें। टोपी, दस्ताने, स्कार्फ़ और इंसुलेटेड, वाटरप्रूफ़ जूते पहनने पर जोर दें। सबसे बड़ी बात रात में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर भूलकर भी न सोयें। विटामिन C से भरपूर फल खाने पर फोकस करें, ताकि रोग से लड़ने के लिये शरीर की इम्यूनिटी बनी रहे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...