Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले दुर्गा पूजा को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने के लिये रविवार को ओरमांझी थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानेदार अनिल कुमार तिवारी ने की, वहीं, पूर्व उप प्रमुख जय गोविंद साहू ने इसका संचालन संभाला। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में यह तय किया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल और स्थानीय समितियां चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी। सभी समितियों और नागरिकों ने सौहार्द और भाईचारे के साथ पूजा मनाने का संकल्प लिया। कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। पूजा स्थल पर भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्ग और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, अंचलाधिकारी उज्जवल सोरेन, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, पूर्व प्रमुख जय गोविंद साहू, विधायक प्रतिनिधि दिपक बड़ाईक, मानकी राजेंद्र शाही, प्रेमनाथ मुंडा, रामकुमार महतो, हरिमोहन महतो, समुद्र पहान, सतनारायण तिवारी, दुर्गा शंकर साहू, अंजित कुमार, कुद्दूस अंसारी, बालक पाहन, साकिर अंसारी, अशोक कुमार, रवि कुमार, नागेश्वर महतो, शिवनाथ मुंडा, काशीनाथ पहान, बाबुलाल महली, महेश करमाली, राजेश गुप्ता सहित अन्य शामिल थे।








