Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के लिये आज का दिन संगठनात्मक दृष्टि से खास रहा। ‘संगठन पर्व’ के तहत आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शिरकत की और सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुये नितिन नवीन को हार्दिक बधाई दी। डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन की गहरी समझ और कार्यकर्ताओं से उनका आत्मीय संवाद भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह नेतृत्व संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित और जनोन्मुखी बनायेगा। डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की युवा ऊर्जा व दृढ़ संकल्प से भाजपा ‘अंत्योदय’ और ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के विचार को और मजबूती देगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को सर्वोपरि मानते हुये संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से जुटा है। डॉ. वर्मा ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा न सिर्फ संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि देश के विकास और सामाजिक न्याय के लक्ष्यों को भी नई गति देगी।
नितिन नवीन के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा दलः वर्मा…
Date:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











