spot_img
spot_img
spot_img

मां दुर्गा के आशीर्वाद से गूंजे चौपारण-बसरिया के पंडाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  शारदीय नवरात्र की भक्तिमय लहर में डूबे चौपारण और बसरिया में सोमवार को मां दुर्गा के भव्य पूजा पंडालों का उद्घाटन विधायक मनोज यादव ने किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने मां दुर्गा की आरती कर क्षेत्रवासियों के अमन-चैन और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि “मां दुर्गा का आशीर्वाद सब पर बना रहे, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।” पंडालों में घंटों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और मां दुर्गा की आराधना में जुटे ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और जयकारों से पूरा माहौल देवीमय हो उठा।

इस अवसर पर बसरिया में भाजपा नेता राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, गजाधर प्रसाद, विकास यादव सहित पूजा समिति के अध्यक्ष पिंटू सोनी, सुनील सिंह, कपिल यादव, सुधीर कौशल और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। वहीं चौपारण में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, पंडाल समिति अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, सचिव रितेश बर्नवाल, कोषाध्यक्ष सुधीर केशरी, अशोक केशरी, रितेश सिन्हा, संतोष पासवान, कुंदन केशरी, दिलीप राणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मां दुर्गा के दर्शन किये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...