Bihar : 15 साल का गोलू साह अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसे गॉल ब्लैडर में पथरी थी। उल्टी और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद गोलू को पास के प्राइवेट नर्सिंग होम गणपति सेवा सदन में भर्ती कराया गया। परिजनों का इल्जाम है कि वहां मौजूद डॉक्टर अजित कुमार ने बिना घरवालों की इजाजत के यूट्यूब देखकर गोलू का ऑपरेशन शुरू कर दिया। ऑपरेशन के दौरान वह बार-बार यूट्यूब देखता, फिर चीरा लगाता। जिससे गोलू की तबीयत और बिगड़ने लगी। उसकी बिगड़ती हालत को देख आरोपी डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। खुद एंबुलेंस बुलाई और एक स्टाफ और उसकी दादी के साथ उसे पटना भेज दिया। लेकिन रास्ते में भी गोलू की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर अजित कुमार और नर्सिंग होम के स्टाफ फरार हो गये। पोस्टमार्टम से पता चला कि इंटरनल ब्लीडिंग होने की वजह से गोलू की मौत हुई। घटना छपरा के गड़खाथाना क्षेत्र के मोतीराजपुर धर्मबागी की है। घटना के बाद से अस्पताल में ताला बंद है।
गोलू के दादा प्रह्लाद साह ने बताया कि डॉक्टर ने गोलू के पिता को कंपाउंडर के साथ डीजल लाने के लिए भेज दिया। फिर बिना इजाजत के यूट्यूब देखकर ऑपरेशन करना शुरू कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक में कंपाउंडर था। वहीं रहकर थोड़ा-बहुत इलाज सीखा था। कई बार वह डॉक्टर के साथ ऑपरेशन थिएटर भी जाया करता था। अजित कुमार गड़खा थाना क्षेत्र के बभवनिया गांव का रहने वाला है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :दर्दनाक मौ’त का शिकार हो गया एक किसान
इसे भी पढ़ें :आदमखोर का आतंक… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :भारत को 5वां मेडल, किसने दिलाया… जानें
इसे भी पढ़ें :निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीख बदली… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, क्या बोले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दो युवको को रास्ते में मिली लड़कियां, भयानक कांड… जानें
इसे भी पढ़ें :BJP जॉइन करने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोड़ा भी दिखे मंच पर, चौंका सकते हैं… देखें वीडियो