Koderma : एक बेवा महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने वाले गुनहगार परमेश्वर यादव को 10 साल की सजा सुनाई है। वहीं उसे 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर अलग से 6 माह जेल काटनी होगी। यह सजा कोडरमा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनाई गई। यह मामला साल 2018 का है। इस संबंध में कोडरमा के जयनगर थाने में केस दर्ज कराया गया था। पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया था कि उसके पति की मृत्यु 13 साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद बच्चों की परवरिश में घोर दिक्कत हो रही थी। इस चलते गांव में मजदूरी करने लगी। इसी दरम्यान उसे एक टेंट हाउस में मजदूरी का काम मिला। एक रोज एकांत पाकर उसके साथ परमेश्वर यादव ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। एतराज जताने पर परमेश्वर यादव ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद लगातार 5 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। शादी की बात कहने पर उसे मारा-पीटा जाता था। गर्भवती होने पर एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता दबाव बनाने लगी तो उसे मारपीट कर भगा दिया गया।
इसे भी पढ़ें :TMC नेता के घर से मिला विदेशी हथियारों का जखीरा
इसे भी पढ़ें :उम्र के इस पड़ाव में भी अपना हक नहीं खोई…
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में होगी सुनवाई… जानें कब
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री से मिलने के बाद गोविंदा ने किया ये पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :बिजली विभाग में 156 वैकेंसी, आज है लास्ट डेट
इसे भी पढ़ें :मेटा का बड़ा बयान,भारत में बंद हो जायेगा Whatsapp, अगर…
इसे भी पढ़ें :हीट वेव की चपेट में झारखंड, इन जिलों के लोग रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :रेंजर का बेटा निकला बड़का ठग, लगाता था कम, कमाता था करोड़ों… देखें वीडियो









