Ranchi : ‘सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ’ का शोर अब हर गली-टोला और मोहल्ला में सुनाई देगा। मतलब सीटी की आवाज सुनाई देती रहेगी। स्कूल में बच्चों की हाजिरी बढ़ाने की खातिर यह अनोख तरीका अपनाया गया है। इसका बेहतर रिजल्ट भी सामने आया। सीटी की आवाज सुनते ही गार्जियन भी जान जाते हैं कि आज स्कूल खुला है, बच्चों को जल्दी-जल्दी तैयार कर उन्हें उनके दोस्तों के साथ स्कूल भेजा जा रहा है। हर रोज स्कूल में हाउस के कैप्टन और क्लास मॉनिटर सीटी बजाते हुए अपने गांव, कस्बो, टोलो के बच्चो को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करते है।
सिमडेगा में ”सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ” महाअभियान की शुरूआत हुई। हर रोज सुबह स्कूल के टाइम पर गली-गलियारों में सीटी की आवाज पर पीछे-पीछे स्कूली बच्चों की टोली का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आज जामताड़ा में स्कूल जाते बच्चों की सीटी बजाती हुई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। स्कूल आने वाले बच्चों ने अपने गली मोहल्लों में जमकर सीटी बजाई और अभियान की शुरुआत की। इसी तरह कई जिलों में इस अभियान का खासा असर दिखा। इस महाअभियान को कामयाब बनाने के लिये हर तबके को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने सभी जिला पदाधिकारियों के भरपूर संख्या में सीटी रखने का निर्देश दिया है। वहीं, महाअभियान की कामयाबी के लिये जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी थी। जिलास्तर पर ADPO, ब्लॉक स्तर पर BPO और संकुल स्तर पर CRP को नोडल पदाधिकारी बनाया गया था। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर #SeetiBajao का टैग डालते ही वीडियो सामने आ रहे हैं।
#SeetiBajao
SS+2 High school Sonua jharkhand pic.twitter.com/p6ktT8j6ao— Rakesh Mishra (@rakeshxmishra) January 11, 2024
#SeetiBajao pic.twitter.com/YVZ0oWhNIa
— Uday Singh (@udaymanya) January 11, 2024
#SeetiBajao
Middle School Sonua Girls
Westsinghbhum pic.twitter.com/UAVQMHTkd6— sanjay Kumar Singh (@sanjay9978D) January 11, 2024
झारखंड के सोशल मीडिया पर आज स्कूली बच्चों में ड्रॉपआउट रेट घटाने के लिए चलाये जा रहे अनूठे अभियान #SeetiBajao की धूम है।
इसके तहत स्कूली बच्चे सीटी बजाते हुए हंसते- खेलते हुए विद्यालय जाते हैं, जिसे सुन कर, उनके साथी भी उनसे जुड़ जाते हैं। @JepcJharkhand pic.twitter.com/ikh6VekJL1
— Adiwasi.com (@AdiwasiVoice) January 11, 2024
इसे भी पढ़ें : कल नहीं होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति परीक्षा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : झांसा देकर ठग लिये डेढ़ लाख…
इसे भी पढ़ें : घर से कोर्ट जाते मुंशी की कनपटी में सटा मा’र दी गो’ली… फिर
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर और उसके गुर्गों के ठिकानों पर NIA की रेड…
इसे भी पढ़ें : 4 साल में बनी 5200 किमी सड़क, 4600 किमी पर हो रहा काम : सुनील कुमार








