Gumla : खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर एक जालसाज ने गैस एजेंसी संचालक कुमार आनंद से 1 लाख 47 हजार 300 रुपये ठग लिये। गुमला के चटर में रहनेवाले कुमार आनंद को बीते 4 जनवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया और कहा कि चेटर के सरकारी स्कूल में आर्मी कैंप लगा है, इसके लिये 19 किलो को 10 पीस सिलेंडर की जरूरत है। सेना के मेजर जोरा सिंह पेमेंट के लिये फोन करेंगे। इसके कुछ देर बाद दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और कहा सेना में पेमेंट का तरीका जरा अलग है, पहले आप कुछ रूपये भेंजे, बदले में आपको दोगुना राशि भेज दी जायेगी। इस तरह 1 लाख 47 हजार 300 की ठगी कर ली गई। इस घटना को गुमला के SP हरविंदर सिंह ने गंभीरता से लिया। गठित स्पेशल टीम ने जालसाज को राजस्थान से अरेस्ट कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम हुआ साफ, बढ़ेगी ठंड… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : रंगदारी मांगने वाले का हो गया यह हाल, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूली छात्रा की किडनैपिंग का सूत्रधार निकला वैन ड्राइवर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : शिबू सोरेन के जन्मदिन पर CM ने की यह कामना… देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस जवान का पूर्णिया में म’र्डर…
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति से इन शहरों को मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : 80 के हुये दिशोम गुरु, इतने पौंड का कटेगा केक… जानें












