spot_img
spot_img

बेलाही की रात गूंजी, फुटबॉल के जुनून से…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan(Krishna Paswan) : चौपारण के लोहावर बाबा खेल मैदान, बेलाही की धरती कल रात एक अद्भुत गवाह बनी। रोशनी से जगमगाता मैदान, आसमान में चमकते पटाखों की लड़ी और दर्शकों की उमंग से भरा माहौल, यह किसी सपनों के महाकुंभ से कम नहीं था। रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट के बहुप्रतीक्षित फाइनल में पुरनाथाम की शेरदिल टीम ने जोगीडीह को करारी मात दी। 3–0 के शानदार स्कोर से विजय हासिल कर पुरनाथाम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विदेशी खिलाड़ियों का दमदार खेल देखने के लिए मैदान में दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बाइक पर सवार होकर मैदान का चक्कर लगाया, दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। आतिशबाजी के बीच फाइनल का उद्घाटन किया और कहा, “बेलाही की यह दीवानगी फुटबॉल को नई पहचान दे रही है। ग्रामीण युवाओं में छिपी प्रतिभा एक दिन बड़ी उड़ान भरेगी।”

विधायक ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सह मुखिया मंटू कुमार सिंह, उपाध्यक्ष उमेश कुमार यादव, सचिव विकास रजक, उप सचिव मनोज यादव, संरक्षक कपिलदेव यादव, उप संरक्षक मधु यादव, आयोजक भूनेश्वर यादव, और उप संयोजक कपिलदेव यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। मंच पर सुधीर कौशल, रामस्वरूप पासवान, अर्जुन साव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...