पत्नी को पटा लेने वाले पड़ोसी को दे दी भयानक सजा… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : विशेश्वर लोहरा को जैसे ही यह भनक लगी कि उसकी पत्नी को उसके टोला-मोहल्ला में रहनेवाले धर्मनाथ मुंडा ने पटा लिया है और दोनों में अवैध संबंध है तो उसका खून खौल गया। उसने टेम्पो चालक धर्मनाथ मुंडा को मारने का खतरनाक प्लान बना लिया। अपने एक दोस्त सुरेश लोहरा के जरिये उसके टेम्पो को रिजर्व किया। एक बोरा आलू जंगल के रास्ते फतेहपुर ले जाने के लिये रिजर्व किया गया था। सुरेश लोहरा टेम्पो के साथ निकल पड़ा। पीछे-पीछे विशेश्वर लोहरा अपनी स्कूटी और उसके दोस्त शिव राज लोहरा तथा जय प्रकाश लोहरा अपनी बाइक से जाने लगे। रास्ते में एक सुनसान जगह गभडेया जोजोटोला गांव के पास टेम्पो को ओवरटेक कर उसे रोक लिया गया। इसके बाद टेम्पो से उतार कर धर्मनाथ मुंडा को दवली से माारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से भाग निकले। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस ने किया। पुलिस ने कहा कि पकड़े गये सभी संदेही गुनहगारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मारा गया धर्मनाथ मुंडा रांची से सटे बुंडू थाना क्षेत्र के बडकोलमा गांव का रहनेवाला था। वहीं, इस कांड का मुख्य अभियुक्त विशेश्वर लोहरा भी इसी गांव का है। इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर दशमफॉल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना के संबंध में बताया गया कि बीते 28 नवम्बर को धर्मनाथ मुंडा की डेड बॉडी मिली थी। इस घटना को रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने हत्यारों को खोज निकालने के लिये आगे का टास्क रूरल SP सुमित अग्रवाल को दिया। रूरल SP की देखरेख में गठित स्पेशल टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से हत्यारों को खोज निकाला। पकड़े गये विशेश्वर लोहरा, जय प्रकाश लोहरा उर्फ सिकरा, सुरेश लोहरा एवं शिवराज लोहरा की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दवली, चार मोबाइल, एक स्कूटी और दो बाइक जब्त कर ली गई है। इस कांड को सुलझाने में बुंडू SDPO ओम प्रकाश, दशमफॉल के थानेदार प्रशांत गौरव, ASI घरवा उरांव, बलेन्द्र कुमार, सिपाही बिरेन्द्र सिंह एवं देवेन्द्र उरांव की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…

इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…

इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर

इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...