spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड BJP के नये अध्यक्ष का नाम लगभग फाइनल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड BJP की कमान अब आदित्य साहू के हाथों में जाती दिख रही है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें तय समय सीमा के भीतर सिर्फ एक ही नामांकन दाखिल हुआ—आदित्य साहू का। करीब एक बजे आदित्य साहू ने केंद्रीय मंत्री और चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरा। इस दौरान वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। एकमात्र नामांकन होने के कारण आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने बताया कि औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे की जायेगी। फिलहाल आदित्य साहू पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं।

इसी के साथ राष्ट्रीय परिषद के 21 पदों के लिए भी 21 नामांकन दाखिल हुये हैं, जिससे वहां भी चुनाव महज औपचारिकता रह गया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, लंबे समय से चल रही संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। नामांकन के बाद प्रदेश कार्यालय में उत्सव का माहौल दिखा और वरिष्ठ नेताओं ने आदित्य साहू को बधाई और शुभकामनायें दीं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...