TRENDING : रहस्यमय एलियंस के दिखाई पड़ने और गायब होने की चर्चा रह-रह कर होती रहती है। हाल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के एलियंस और उड़नतश्तरियों को लेकर खुलासे के बाद अब कई सोर्स से ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिसके चलते एलियंस की प्रमाणिकता को लेकर दावे किए जाने लगे हैं। ओबामा के बाद अब एक खोजी फिल्ममेकर ने एक ऐसा वीडियो रिलीज किया है, जिसमें इन रहस्यमयी यूएफओ को देखा जा सकता है। इस वीडियो को फिल्ममेकर जेरेमी कोरबेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर डाला है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- अमेरिकी की नौसेना ने गोलाकार शेप के यूएफओ और एडवांस ट्रांस मीडियम व्हीकल की तस्वीरें ली हैं और वीडियो बनाई हैं।

Read More :जांच के नाम पर लोगों को बेवजह परेशान नहीं करें अधिकारी : मिथिलेश ठाकुर
कुछ देर के लिए उड़ता नजर आता है यूएफओ
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये रहस्यमयी यूएफओ कुछ देर के लिए उड़ता नजर आता है और फिर समंदर में समा जाता है। इस वीडियो को सैनडिएगो के कॉम्बेट इंफॉर्मेशन सेंटर के पास बनाया गया था। इसे अमेरिकी नौसेना ने साल 2019 में शूट किया था। हालांकि जेरेमी के पोस्ट करने के बाद ये काफी वायरल हो रहा है।

Read More : BREAKING : सीसीएल कर्मी ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस पहुंची और…
The US Navy photographed & filmed “spherical” shaped UFOs & advanced transmedium vehicles; here is some of that footage. Filmed in the Combat Information Center of the USS Omaha / July 15th 2019 / warning area off San Diego @ 11pm PST. No wreckage found. No craft were recovered. pic.twitter.com/tK1YTG8sJ7
— Jeremy Corbell (@JeremyCorbell) May 14, 2021
10 लाख लोग देख चुके हैं यह वीडियो
ट्विटर पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। उन्होंने लिखा कि हमें पता नहीं है कि इस मामले में अमेरिकी नौसेना का क्या कहना है, लेकिन हम पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं कि ये घटना वाकई एक रहस्यमयी घटना थी और इस मामले को पूरी गंभीरता के साथ जांच किए जाने की जरूरत है। हालांकि इस मामले में अमेरिकी एस्ट्रोफिजिसिस्ट और साइंस कमेंटेटर नील टायसन ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने जेरेमी के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि इस तरह की घटनाओं से इंसानों की साइकोलॉजी को लेकर कई तरह की चीजें पता चलती हैं। चूंकि हमें पता नहीं है कि आसमान में उड़ती हुई चीज क्या है तो हम उसे एलियन्स बता देते हैं।
Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)











