Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण में मौत की घाटी के नाम से मशहूर दनुआ घाटी में चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। ड्राईवर और खलासी ने कंटेनर से कूद कर अपनी जान बचाई और वहां से खिसक लिये। आशंका जताई जा रही है शॉर्ट सर्किट के चलते कंटेनर में आग लगी। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और कंटेनर जलकर राख हो गया। यह कंटेनर हरियाणा से कलकत्ता जा रहा था। आवाजाही की सुविधा को लेकर पुलिस ने वन-वे कर रूट कर दिया।
चलता कंटेनर अचानक धधक उठा, फिर… देखें वीडियो#hazaribagh #danuaghati #chouparan #fire pic.twitter.com/N0SNCgGrLd
— KohramLive (@KohramLive) January 24, 2025






