Kohramlive : हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी उर्फ शीतल को उसके प्रेमी ने खौफनाक मौत दे दी। लगभग 24 साल की सिम्मी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा, जो साजों की दुनिया से सचमुच जिंदगी की धुनें बदलना चाहती थी। पर जिसकी मुस्कान स्क्रीन पर बिखरती थी, उसका चेहरा एक नहर की धार में बहता हुआ मिला। जांच से खुलासा हुआ कि सिम्मी के प्रेमी सुनील ने ही उसे मारकर फेंक दिया, नाटक ऐसा किया जिसे देख-सुन लोग समझे कि एक हादसे में सिम्मी की जान चली गई। किन्तु CCTV फुटेज और अन्य सबूत मिलने के बाद पुलिस ने प्रेमी सुनील को अरेस्ट कर लिया। खबर है कि सुनील ने पहले दोस्ती की, फिर मोहब्बत और फिर शक, मतलबीपन और जबरन शादी के दबाव को सिम्मी ने टाल दिया, यही नकार उसकी मौत की वजह बन गई। अबतक के अनुसंधान के अनुसार, बीते शनिवार की रात 11 बजे सिम्मी ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल किया और बोली, “सुनील मार रहा है।” फिर कॉल कट गया और फिर सिम्मी की लाश एक नहर में मिली। पहले से तय प्लान के तहत सुनील ने अपनी कार को नहर में गिरा दिया, ताकि लगे, कोई एक्सीडेंट हुआ है। खुद तैरकर बाहर आ गया और अस्पताल में भर्ती हो गया। सोनीपत के खांडा गांव में ग्रामीणों को नहर में कुछ बहता दिखा, पास जाने पर देखा तो दंग रह गये। सिम्मी की डेड बॉडी मिली। उसके गले पर चाकू के निशान, हाथों पर संघर्ष की लकीरें और चेहरे पर जैसे कोई अधूरी बात झुपी थी। बहन नेहा ने पुलिस को बताया सिम्मी की शादी हो चुकी थी, एक बेटा भी है। पति से अलग थी, बेटा वहीं रह रहा है। सुनील भी पहले से दो बच्चों का बाप है, वह सिम्मी से शादी करना चाहता था, मना कर देने पर उसने सिम्मी की कहानी की खत्म कर दी।
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











