आधी रात की दहशत टूटी, घर लौटा लाल, क्या बोले SSP… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर के नामी उद्यमी देवांग गांधी के घर में मंगलवार तड़के फिर से रौशनी लौट आई। बीते 13 जनवरी को अपहृत हुये उनके 24 साल के बेटे कैरव गांधी आखिरकार सही-सलामत घर पहुंच गये। पुलिस कप्तान पियुष पांडेय का दावा है कि सतत कार्रवाई और बढ़ते दबाव के आगे अपहरणकर्ताओं की हिम्मत जवाब दे गई और वे कैरव को जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गये। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया से 13 जनवरी को कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया था। परिवार ने तुरंत बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच में कैरव की कार कांदरबेड़ा के पास लावारिस हालत में मिली और यहीं से केस ने गंभीर मोड़ ले लिया। SSP पियूष पांडेय की देखरेख में पुलिस ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। शुरुआत में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा, लेकिन पुलिस का शिकंजा लगातार कसता रहा। इसी बीच पुख्ता सूचना मिली कि अपहरणकर्ता कैरव को किसी और जगह शिफ्ट करने की फिराक में हैं। बढ़ते दबाव और घेराबंदी से घबराये अपहरणकर्ताओं ने आधी रात को कैरव गांधी को जीटी रोड के चौपारण–बरही खंड (हजारीबाग के पास) सड़क पर छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये कैरव को तुरंत अपने संरक्षण में ले लिया। परिजनों के आग्रह पर उन्हें सीधे उनके आवास पहुंचाया गया। 27 जनवरी को भोर के 4.30 बजे कैरव अपने घर पहुंचे और परिवार की आंखों में राहत के आंसू छलक पड़े। SSP पियुष पांडेय ने मीडिया को बताया कि किसी तरह का फिरौती लेन-देन हुआ या नहीं, इसकी जांच चल रही है। अपहरण गैंग की पहचान की जा रही है।  पुलिस का दावा है कि दबाव बढ़ा, तो अपहरणकर्ता टूटे और कैरव को छोड़कर भागे।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...