नीतीश को राज्यसभा भेजने का तरीका गलत : पंकज मिश्र

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने कहा है कि नीतीश कुमार का व्यक्तित्व इतना विशाल है कि कोई भी पद उनके कद के सामने छोटा है। राज्यसभा जाने के निर्णय पर सवाल नहीं है, लेकिन जिस तरह दस बार मुख्यमंत्री रहे नेता को पद से बेदखल किया गया, वह तरीका पूरी तरह गलत है। पंकज मिश्र ने कहा कि नीतीश कुमार अपने ही करीबियों के जाल में फंस गये। उनके आसपास रहने वाले कई नेता शुरुआत से ही भाजपा के लिये काम कर रहे थे। सीटों के बंटवारे से लेकर प्रत्याशियों के चयन तक उन्हें अंधेरे में रखा गया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया है और इस सच्चाई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता भी स्वीकार करते हैं। पंकज मिश्र के अनुसार यदि भारतीय जनता पार्टी को खुद पर पूरा भरोसा होता, तो वह कभी नीतीश कुमार को साथ लेकर राजनीति नहीं करती।  उन्होंने यह भी कहा कि जदयू को चाहिये कि वह अपने किसी योग्य नेता को मुख्यमंत्री बनाये और जनता के भरोसे को कायम रखे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...