spot_img

गढ़वा में तहलका मचाने वाला गोलमाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में गजब का तहलका मचा देने वाला एक गोलमाल हुआ है। ये गड़बड़-घोटाला गांव के चरवाहों की आंखों में सवाल और प्रशासन के माथे पर पसीना ले आया है। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना’ में घोटाला उजागर हुआ है, जिसने योजनाओं की साख पर काला साया डाल दिया है। इस पूरे प्रकरण का केंद्र औपबंधिक रूप से सूचीबद्ध पशु आपूर्तिकर्ता उपेन्द्र यादव है। जिला गव्य विकास पदाधिकारी गिरीश कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। इल्जाम है कि उन्होंने करीब ₹29 लाख 07 हजार 625 रुपये की सरकारी राशि पर छल का जाल बुना। गढ़वा थाना में दर्ज शिकायत के मुताबिक यह घोटाला वित्तीय वर्ष 2020–21 का है। ग्राम मड़वनियां, थाना रमना के रहने वाले उपेन्द्र यादव पर इल्जाम है कि उन्होंने जिले में बांटे गये 187 दुधारू पशुओं के वितरण में गड़बड़ी कर सरकारी खजाने से मोटी रकम निकाल ली। यह गड़बड़ी जांच में धीरे-धीरे सामने आईं। जांच से खुलासा हुआ कि पशुओं की कीमत में हेराफेरी कर वास्तविक कीमत से कम आकलन दिखाकर सरकार से पूरा भुगतान लिया गया। इस मद में ₹25,45,607/- की अधिक राशि प्राप्त की गई। वहीं, बीमा प्रक्रिया में हेराफेरी कर ₹2,61,392/- की अधिक राशि ली गई। जांच रिपोर्ट में तत्कालीन जिला पदाधिकारी की भूमिका पर भी उंगलियां उठी हैं। बाल्टी-रस्सी (उपस्कर) मद में गबन किया गया। लाभार्थियों को कम सामान देकर ₹1,00,626/- की राशि हड़प ली गई। इन तीनों मदों को मिलाकर उपेन्द्र यादव ने ₹29,07,625/- की राशि पर ‘योजनागत भरोसे’ की दीवार में सेंध मारी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...