UP : अलवर में बुधवार को एक सादगीभरी शादी चर्चा का विषय बन गई। बरेली की IAS अदिति ने मसूरी निवासी आईएएस माधव भारद्वाज के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय में विवाह पंजीकृत कराया। भव्य समारोह के बजाय दोनों ने सादगी से जीवनसाथी बनने का फैसला किया। सिविल सेवा प्रशिक्षण के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो वक्त के साथ विश्वास और रिश्ते में बदली। एकसमान सोच, सरल जीवन और सेवा भावना ने शादी को भी सादगीपूर्ण रखा। शादी आर्तिका शुक्ला (जिला कलेक्टर, अलवर) के समक्ष पंजीकृत हुआ। न आलीशान वेन्यू, न भारी गहने, न भीड़, सिर्फ परिवार और कुछ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दोनों जल्द पारिवारिक रीति-रिवाज से सात फेरे भी लेंगे।
शैक्षणिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि
अदिति ने 2023 में पहले प्रयास में UPSC में 57वीं रैंक हासिल की। दिल्ली विश्वविद्यालय के Jesus and Mary College से स्नातक हुई। वर्तमान में गुजरात कैडर में जामनगर की प्रांत अधिकारी है। वहीं माधव ने 2023 में 536वीं रैंक प्राप्त की। NIT प्रयागराज और IIM अहमदाबाद से शिक्षा ली। वर्तमान में अलवर में SDM पद पर कार्यरत हैं। सादगी से हुई यह शादी प्रशासनिक सेवा में नई पीढ़ी के लिए एक मजबूत संदेश मानी जा रही है।












