spot_img
spot_img
spot_img

महिला का सिर क’लम करने वाले पुलिस कस्टडी में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Seraikela : सरायकेला के गम्हरिया थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीते 30 मार्च को यशपुर रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक महिला का सिर कटी लाश मिली थी। मृतका का सिर गायब था, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। लेकिन पुलिस जांच में यह एक सुनियोजित हत्या निकली, जिसे हादसे का रूप देने के लिये शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। भौतिक, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान 65 साल की भवानी कैवर्त के रूप में की गई। वह सरायकेला के नारायणपुर गांव की रहनेवाली निकली। SDPO के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने महिला का सिर कलम करने वाले दो संदेही गुनहगारों लक्ष्मण कैवर्त (23 वर्ष) एवं चंदन कैवर्त (20 वर्ष) को अरेस्ट कर लिया। ये दोनों सरायकेला के नारायणपुर गांव के ही रहनेवाले हैं।

गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने अपने जुर्म को कबूल करते हुये हत्या की पूरी साजिश उजागर कर दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मृतका का कटा हुआ सिर, हत्या में प्रयुक्त धारदार चापड़ और शव को ठिकाने लगाने के लिये इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल (JH22F 9170) बरामद कर ली। इस कांड को सुलझाने में SDPO समीर सवैया, थानेदार कुणाल कुमार, ASI अरुण कुमार महतो, बुधन सिंह बोदरा, विशु उरांव, शैलेश कुमार यादव, हवलदार दिलीप पुर्ती, चम्बरु मुदैया एवं सिपाही सुभाष महतो की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...