UP : तीर्थराज प्रयागराज एक बार फिर आस्था, श्रद्धा और साधना के विराट संगम के लिये तैयार है। 3 जनवरी से माघ मेला शुरू हो रहा है। पौष पूर्णिमा के पावन स्नान के साथ शुरू होने वाला यह मेला 15 फरवरी यानि महाशिवरात्रि तक चलेगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुये प्रशासन के साथ-साथ रेलवे ने भी कमर कस ली है। माघ मेला 2026 के प्रमुख स्नान पौष पूर्णिमा 3 जनवरी, मकर संक्रांति 15 जनवरी, मौनी अमावस्या 18 जनवरी, वसंत पंचमी 23 जनवरी, माघी पूर्णिमा 1 फरवरी और अंतिम स्नान महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये रेलवे ने गोरखपुर–वाराणसी–प्रयागराज रूट पर कई विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। माघ मेला 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संत महात्माओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।
मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…
UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...
झारखंड सरकार और XLRI के बीच MOU, राज्य में बनेगा अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में नवाचार, उद्यमिता...
SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…
Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...
अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें
Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...
चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव
Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...





