Ranchi : सरहुल पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है। आगामी 24 मार्च को सरहुल मनाया जायेगा। राजधानी के मुख्य सरना स्थल हातमा, रेडियम रोड, शहीद चौक से लेकर हर सरना स्थलों यानी कड़े पहरे रहेंगे। 53 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और फोर्स तैनात रहेंगे। शहर के मुख्य चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे। गश्ती तेज करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं राजधानी से सटे रातू थाना क्षेत्र के बड़काटोली, काठीटांड़, कंडे सहित कुल 34 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और फोर्स रहेंगे। बुंडू और सोनाहातू में भी इसी तरह के इंतेजाम किये गये हैं। रांची के सिटी कंट्रोल को जिला कम्पोजिट कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम रांची के फोन नंबर 0651-2207784 एवं 2215855 को एक्टिव रखने को कहा गया है।
दो वीडियोग्राफर द्वारा पूरे शहर में निगरानी रखी जायेगी। शहर के हर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर CCTV कैमरा लगाये गये हैं। ड्रोन उड़ाने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। मुख्य चौक-चौराहा पर एम्बुलेंस रेडी हालत में रखने को कहा गया है। जिला कम्पोजिट कंट्रोल रूम में 02, सिरमटोली में 01, मस्जिद चौक में 01 एवं अल्बर्ट एक्का चौक पर 01 अग्निशाम वाहन मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा और जुलूस के दौरान लाइट बंद रखने को कहा गया है। सरहुल के रोज दिन के 12 बजे से जुलूस मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं बाहर से आने वाले गाड़ियों के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी।
इसे भी पढ़ें : रांची से अब इन 7 शहरों में जाना हुआ आसान, फ्लाइट सेवा शुरू…
इसे भी पढ़ें : पुलिस के जवान ने रेलवे ट्रैक पर लेट किया यह काम, देखें…
इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक तपोवन मंदिर बदलेगा रूप रंग, तैयार है एक्शन प्लान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ पॉलिना म*र्डर केस : बंगाल का ASI गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें















