Kohramlive : चुनाव से ठीक पहले पाला पदलने वाले नेताओं को इस बार झारखंड की जनता ने सबक सिखाया है। झामुमो से भाजपा में गई गीता और सीता हार गई। इसी तरह भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुये जेपी पटेल चुनाव हार गये। ऐसा कर जनता ने एक मैसेज यह दिया कि उन्हें ऐसे नेता पसंद नहीं। जनता ने इन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया। सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा और सीता सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद भी चुनाव हार गई। शिबू सोरेन की बड़ी बहू और जामा से तीन बार विधायक रही सीता सोरेन ने चुनाव से पहले झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। 2019 के विजयी उम्मीदवार सुनील सोरेन का टिकट काट कर उन्हें भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। झामुमो ने अपने पुराने वफादार नलिन सोरेन पर भरोसा जताया। उन्होंने सीता सोरेन को 22,527 वोटों से हराया। पूर्व CM मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गई। उन्हें सिंहभूम से टिकट भी मिल गया। सादगी की मूरत मानी जाने वाली जोबा मांझी ने गीता को हराया।
इसे भी पढ़ें :इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 172 यात्री थे सवार…
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला