ओडिशा से आया था सरगना, तीन जिलों में फैला नेटवर्क

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रंका पुलिस ने जिले में सक्रिय एक धर्म परिवर्तन गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुधवार को गिरोह के सरगना बिपिन बिहारी प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। यह गिरोह पिछले तीन सालों से जिले के ग्रामीण इलाकों में सेवा और प्रार्थना के बहाने धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार सरगना बिपिन बिहारी प्रधान ओडिशा के रायगढ़ा जिले का निवासी है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह “फ्रेंड्स मिशनरी प्रेयर बैंड” (Friends Missionary Prayer Band) नामक संस्था से जुड़ा हुआ है, जिसका मुख्यालय चेन्नई और राज्य स्तरीय कार्यालय साहेबगंज में है। प्रधान पिछले तीन सालों से नगर उंटारी थाना क्षेत्र के तुलसीदामर गांव में रह रहा था और सेवा भावना के नाम पर उसने स्थानीय लोगों में विश्वास कायम कर रखा था। गरीब और अशिक्षित परिवारों को आर्थिक मदद का लालच देकर वह उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। बुधवार की सुबह बिपिन बिहारी अपने चार सहयोगियों के साथ सुकुलडीह टोला (रंका) में पहुंचा था, जहां स्थानीय निवासी बबन घासी के घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। ग्रामीणों को गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर सभी पांचों को हिरासत में ले लिया। इनमें आयोजक बबन घासी भी शामिल है। SDPO रोहित रंजन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह की गतिविधियां गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों तक फैली होने की बात सामने आई है। पुलिस अब संस्था के अन्य संपर्कों, वित्तीय लेनदेन और प्रचार नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीण इलाकों में ऐसे संगठनों की बढ़ती सक्रियता को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि यदि कोई अज्ञात संस्था या व्यक्ति धार्मिक प्रचार या धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...