Hazaribagh(Sunil Sahu) : चौपारण की धरती पर इस बार अफीम नहीं, कानून की सख्ती लहलहाई। हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग ने साझा कार्रवाई करते हुये करीब 40 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को जड़ से उखाड़ दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सिलोदर में चलाये गये विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के दौरान लगभग 40 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को मौके पर ही पूरी फसल तरह नष्ट कर दिया गया। सिंचाई में प्रयुक्त तीन डिलीवरी पाइप भी बरामद कर तोड़ दिये गये। पुलिस के मुताबिक, अवैध खेती में शामिल लोगों की शिनाख्त और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। दोषियों की पहचान होते ही कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।










