कोयले के पहियों तले बुझा घर का चिराग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। प्रकाश रोडलाइंस का कोयला लदा तेज रफ्तार ट्रक बानादाग की ओर जा रहा था, तभी घर लौट रहे तीन बाइक सवारों को उसने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजू कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह बसरिया मोहल्ला का रहनेवाला था। उसके पिता का नाम उगन महतो बताया गया। राजू के जाने से पत्नी की मांग सूनी हो गई और दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे में घायल दो अन्य युवक जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा उबाल पर आ गया। लोगों ने कहा कि हाईवे पर कोयला ढुलाई करने वाले भारी ट्रकों की बेलगाम रफ्तार अब जानलेवा बन चुकी है। ग्रामीणों की मांग है कि स्पीड कंट्रोल, निगरानी और सख्त ट्रैफिक व्यवस्था तुरंत लागू की जाये, ताकि ऐसी घटनायें दोबारा न हों। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। सुनें क्या बोले गांव वाले…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...