Ranchi : NIA का मोस्ट वांटेड कुख्यात नक्सली प्रदीप मंडल उर्फ डॉक्टर धरा गया। उसे पश्चिम बंगाल के हुगली से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस जल्द ही उसे प्रदीप लेकर रांची पहुंचेगी। प्रदीप मंडल उर्फ डॉक्टर पर पांच पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या और उनके हथियार लूटने का इल्जाम है। उसकी मुड़ी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है। यहां याद दिला दें कि 14 जून 2019 को झारखंड के सरायकेला-खरसावां के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकरूहाट बाजार में नक्सलियों ने तांडव मचाया था। पुलिस वाहन पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं उनके तीन इंसास रायफल, 10 मैगजीन और 70 गोलियां लूट लिए थे। इस हमले में डॉक्टर भी शामिल था।
प्रदीप मंडल उर्फ डॉक्टर का आतंक कोल्हान के इलाकों में था। झारखंड पुलिस की फाइल में उसके खिलाफ एक दर्जन से भी ज्यादा संगीन नक्सली कांड दर्ज हैं। यह मामले गुड़बांधा, घाटशिला, पटमदा, बोड़ाम, और गालूडीह थाने में दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें :‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के बोमन-बेली से पीएम ने की मुलाकात
इसे भी पढ़ें :एक दर्जन से ज्यादा घर खाक… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :अब क्या होगा मोहन के दो मासूम बच्चों का… देखें
इसे भी पढ़ें :महानायक की सेहत अभी ठीक नहीं, दोबारा शूटिंग शुरू करने में लगेगा वक्त
इसे भी पढ़ें :अगले 5 दिनों के दौरान मौसम की चेतावनी…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :रांची में पार्षद के घर के बाहर फायरिंग…








