DHANBAD: चिरकुंडा थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी आनंद वर्द्धन उर्फ मिंटू कश्यप की मौत हो गई है। धनबाद जेल में बंद आनंद की रविवार की सुबह अचानक से तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल धनबाद ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यहां याद दिला दें कि 28 जून 2021 को विनोद झा हत्याकांड में उसे धनबाद पोस्ट ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में बंद था। जहां आज उसकी मौत हो गई।
Read more: रीना के बाद किरण से भी आमिर खान ने तोड़ा नाता… देखिये कैसे…












